नाबालिग के साथ दरिंदगी, प्रेमी और उसके 3 दोस्तों ने शराब पिलाकर बनाया हवस का शिकार
Saturday, Jun 28, 2025-02:28 PM (IST)

बुधनी। मध्य प्रदेश के बुधनी में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की के प्रेमी और उसके तीन दोस्तों ने पीलीकरार के एक किराए के मकान में लड़की के साथ रेप किया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने अपनी मां के साथ आकर बुधनी थाने में दर्ज कराई, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
लड़की नर्मदापुरम जिले की रहने वाली है, जो कि अपने परिवार के साथ रहती है, उसके पिता परिवार से दो महीने से अलग रह रहे थे। लड़की एक दुकान पर काम करती थी और यहां पर उसकी मुलाकात बालाभेट निवासी करण से हुई। इसके बाद युवक और लड़की के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। कट पीस की दुकान पर लड़की को कम पैसे मिलते थे तो उसने वहां से काम छोड़ दिया था। इसके बाद करण ने लड़की से कहा था कि तुम्हें अच्छी नौकरी दिलवा दूंगा।
पीड़िता ने बताया है कि पीलीकरार में स्थित किराए के मकान में आरोपी उसे ले गया। लड़की को शराब पिलाकर उसके साथ रेप किया। यही नहीं उसने अपने तीन दोस्तों को भी बुला लिया था। उसके बाद उन्होंने लड़की को नर्मदापुरम के एक चौराहे पर छोड़ दिया। पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी उसकी मां को दी, और मां के साथ शुक्रवार को बुधनी थाने में चारों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।