फुल्की बेचने वाले ने नाबालिग से किया रेप, प्रेग्नेंट होने के बाद खुला राज..
Monday, Jun 16, 2025-10:49 AM (IST)

भोपाल। (इजहार खान): प्रदेश में महिलाओं और नाबालिग बालिकाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से आए दिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें नाबालिग बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसे अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। राजधानी भोपाल के गांधी नगर इलाके से भी ऐसी ही एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है, जहां एक फुल्की बेचने ने एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।
आरोपी पीड़िता को किसी बहाने छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी करीब तीन महीने से पीड़िता को डरा-धमकाकर उसकी अस्मत लूट रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बतया की पीड़िता के प्रग्नेट होने पर दुष्कर्म की घटना का खुलासा हुआ।
इधर थाना प्रभारी विजेंद्र मार्सकोले ने बतया की आरोपी फुलकी का ठेला लगाता है और बालिका उसके यहाँ फुलकी बनाने का काम करती है।आरोपी ने मोके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।