जबलपुर में दोस्त की मौत के बाद उसकी पत्नी से युवक ने किया रेप, 7 लाख से ज्यादा रुपए हड़पे

Thursday, Jul 17, 2025-04:48 PM (IST)

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। युवक ने अपने दोस्त की मौत के बाद उसकी विधवा पत्नी से दोस्ती की और घर पर आना-जाना शुरू कर दिया एक दिन उसने प्यार का इजहार किया और फिर रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला से 7 लाख रुपए से ज्यादा हड़प लिए, जब महिला ने उस से पैसे मांगे तो उसने नहीं लौटाए महिला बेलबाग थाना पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति रेलवे में काम करता था और 2021 में पति की मौत हो गई थी, पति के दोस्त से महिला की पहचान थी तो वह घर पर मिलने के लिए आ जाता था। पति का दोस्त था इसलिए महिला भी उस से कभी-कभी किसी कार्य में उसकी सहायता ले लेती थी एक दिन जब महिला घर पर अकेली थी तो युवक आया और महिला के साथ रेप किया।

विरोध करने पर उसने महिला की लगातार सहायता करने का वादा किया और बदनाम करने की भी धमकी दी थी। इसके बाद महिला डर के कारण चुप रही। युवक लगातार महिला का शोषण कर रहा था। युवक ने महिला से 7 लाख रुपए से ज्यादा हड़प लिए हैं फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News