खेत में हैवानियत का खेल: पति ने किया दुष्कर्म, पत्नी बनी कैमरा वुमन – वीडियो वायरल

Saturday, Aug 02, 2025-02:13 PM (IST)

शिवपुरी। मध्य प्रदेश केशिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करते हुए कैमरे में कैद किया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

खेत में बनी कोठरी की घटना

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जुलाई की दोपहर करीब 4 बजे वह खेत में बकरियां चरा रही थी। उसी दौरान करन सिंह परिहार अपनी पत्नी कविता परिहार के साथ खेत में मौजूद था। करन सिंह ने उसे जबरन पास की कोठरी में ले जाकर दुष्कर्म किया, जबकि उसकी पत्नी पूरी वारदात का वीडियो रिकॉर्ड करती रही।

वीडियो वायरल, केस दर्ज

वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद पीड़िता ने 31 जुलाई को खोड़ पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया। भौंती पुलिस ने करन सिंह और कविता परिहार के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News