सिवनी में मासूम की दर्दनाक मौत, खेलते वक्त ऑटो ने कुचला, पेट से गुजर गया पहिया

Friday, Jul 04, 2025-01:10 PM (IST)

सिवनी। (अब्दुल काबिज़): मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित के जी एन कॉलोनी 3 जुलाई 2025 की दोपहर उस समय मातम में बदल गई जब हड्डी गोदाम एरिया में 18 माह का मासूम बच्चा रोहान खान एक स्कूली ऑटो की चपेट में आ गया। यह दर्दनाक हादसा दोपहर लगभग 1:30 बजे घटित हुआ, जब बच्चा सड़क पर खेल रहा था और उसी वक्त एक स्कूली ऑटो तेजी से वहां से गुजर रहा था। इस दुर्घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की वास्तविकता को दर्शाता है।

PunjabKesariवीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा सड़क के किनारे खेल रहा था और ऑटो चालक ने बिना सतर्कता के वाहन आगे बढ़ाया, जिससे बच्चा चपेट में आ गया। यह दृश्य इतना हृदय विदारक था कि देखने वालों की रूह कांप उठी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बच्चे के मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। इस नन्हे जीवन की अकाल मृत्यु ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया है। मासूम रोहन की मौत ने पूरे इलाके में दुख की लहर दौड़ा दी है।

ऑटो चालक मौके से हो गया था फरार

दुर्घटना के तुरंत बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया था। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रारंभ कर दी। CCTV फुटेज के आधार पर चालक की पहचान की गई और उसकी गिरफ्तारी भी हों चुकी है सिवनी टीआईं के अनुसार एफआईआर दर्ज कर ली गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News