अपने को भी नहीं छोड़ा, PWD चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने कटवाई नाक, अर्शी खान रिश्वत के पैसे लेती रंगे हाथों दबोची
Monday, Mar 09, 2026-08:42 PM (IST)
भोपाल (इजहार खान): मध्य प्रदेश में रिश्वतखोर कर्मचारी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। लोकायुक्त ने महिला कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है। गौर करने वाली बात है कि प्रदेश में लगातार बेइमान कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
लोक निर्माण विभाग में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अर्शी खान को रंगे हाथों दबोची
जानकारी के मुताबिक लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए लोक निर्माण विभाग (विद्युत यांत्रिकी उप संभाग-1) में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अर्शी खान को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोप है कि कर्मचारी ने वायरमैन कार्तिकचंद्र सरकार के सेवानिवृत्ति प्रकरण और भुगतान तैयार करने के बदले 6 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए सोमवार को कार्यालय के सामने 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
जाल बिछाकर पकड़ी भ्रष्टाचारी
लोकायुक्त पुलिस की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई बताती है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) में किस कदर कर्मचारी हद कर रहे हैं। यह कार्रवाई विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करती है, जहाँ छोटे कार्यों के लिए भी रिश्वत की मांग की जा रही है।
आरोपी अर्शी खान को पकड़ने के लिए लोकायुक्त टीम ने जाल (Trap) बिछाया था। लिहाजा अब कानूनी कार्रवाई होगी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इस तरह के मामले सरकारी विभागों में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाते हैं।

