Punjab Kesari MP ads

राज्य में मंत्रिमंडल फेरबदल पर आया बड़ा अपडेट, 4 मंत्रियों की कुर्सी पर खतरा! संगठन की रिपोर्ट के बाद हो सकता है बड़ा फैसला

Saturday, Jun 06, 2026-12:01 PM (IST)

 

CG Desk: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के मंत्रियों के विभाग में कामकाज की समीक्षा की जा रही है। जिसके बाद भाजपा संगठन रिपोर्ट तैयार करेगी। माना जा रहा है कि इसके बाद ही मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना हो सकती है। यह क्यास भी लगाए जा रहे कि मंत्रिमंडल में चार मंत्रियों को हटाने की चर्चा है।

दरअसल, पिछले कई महीनों से राज्य सरकार के चार मंत्रियों को हटाने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में चल रही है। भाजपा संगठन के नए विस्तार, निगम-मंडलों में नियुक्तियों और स्थानीय निकायों में राजनीतिक संतुलन को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा था। जबकि पार्टी का संकेत यह हैं कि सरकार जल्दबाजी में कोई निर्णय ले रही है। अगले तीन माह तक किसी बड़े फेरबदल की संभावना नहीं है। भाजपा संगठन का फोकस मंत्रियों के कामकाज, विभागीय उपलब्धियों और जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा पर टिका किया है।  

सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार बनने के बाद से सभी विभागों के कामकाज पर लगातार नजर रखी जा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जमीनी प्रगति, बजट का उपयोग, सरकारी घोषणाओं के अमल और जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के आधार पर विभागों का मूल्यांकन किया जा रहा है। जिन विभागों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया जाएगा, वहां अधिकारियों और जिम्मेदार पदों पर बदलाव किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News