राज्य में लोगों को अचानक बड़ा झटका! आज से नए नियम हो गए लागू, पूरी डिटेल जानिए
Wednesday, Jul 01, 2026-01:56 PM (IST)
रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य में लोगों को महंगाई के बीच आज से बिजली का बड़ा झटका लगा है। जी हां राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली की नई दरें तय की गई है। जोकि 1 जुलाई यानी आज से लागू हो गई है। अब बिजली प्रति यूनिट 30 से बढ़कर 50 पैसे अधिक हुई है। ऐसे में लोगों को नई दरों के मुताबिक बिजली बिल का भुगतान करना होगा। पिछले दिनों चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली की दरें घोषित की गई थी।
जानकारी के अनुसार, राज्य में घरेलू बिजली 30 से 50 पैसे बढ़ गई है। गैर घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 20 पैसे से 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी हुई है। कृषि पम्पों की दरें 40 पैसे प्रति यूनिट महंगी की गई है। इसके साथ ही नए टैरिफ में कई बदलाव किये गए हैं। इसमें बिजली बिल का अग्रिम भुगतान किए जाने पर 1.25 प्रतिशत छूट को घटाकर 0.75 प्रतिशत कर दिया गया है।
यहां जानिए घरेलू बिजली की नई दरें
खपत श्रेणी (यूनिट) नई दर (₹/यूनिट)
0 – 100 यूनिट 4.40
101 – 200 यूनिट 4.50
201 – 400 यूनिट 6.00
401 – 600 यूनिट 7.00
601 यूनिट से अधिक 8.80

