बाइक पर बैठी महिला की चुनरी से हुआ दर्दनाक हादसा...टायर में फंसने से बच्चे का बाजू शरीर से हुआ अलग
Wednesday, Aug 16, 2023-05:36 PM (IST)

खरगोन (अशोक गुप्ता) : खरगोन के चित्तौड़गढ़ भुसावल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में बच्चे का हाथ बाइक में फंसने से धड़ (शरीर) से अलग हो गया। बताया जा रहा है कि बिस्टान के नजदीक भट्टी में एक परिवार बाइक पर जा रहा था तभी बच्चों को गोद में सुलाई महिला का स्कार्फ (चुनरी) उड़ गई। जो पीछे आ रही चलती स्कॉर्पियों गाड़ी के पिछले पहिए के अंदर अटक गई। जिससे महिला बच्चों समेत खींची चली गई। जैसे ही वह गिरी मोटरसाइकिल के पिछले पहिए में बच्चे का हाथ फंस गया।
इससे पहले कि मोटर साइकिल चालक कुछ समझ पाता बच्चा पिछले पहिए तक पहुंच चुका था जब तक गाड़ी रुकी तब तक में बच्चे का हाथ धड़ से अलग हो गया। हाथ अलग हो जाने से उसे अस्पताल खरगोन ले जाया गया यह घटना हृदय विदार्क घटना रही जिसने भी देखी उसकी उसकी आंखें भर आई।