पुलिस निरीक्षक ने युवती से किया दुष्कर्म ! 9 माह की गर्भवती निकली पीड़िता, मामला दर्ज
Monday, Apr 13, 2026-01:28 PM (IST)
ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस निरीक्षक ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता 9 माह की गर्भवती बताई जा रही है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए गए। लेकिन, बाद में महिला को पता चला कि पुलिस निरीक्षक पहले से शादीशुदा है। उसके बच्चे भी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
झांसी रोड थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि तिघरा पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ निरीक्षक रूपेश शर्मा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दरिंदगी की। आरोप है कि पुलिस निरीक्षक ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए। बताया गया कि एक महिला एसआई के माध्यम से बने सोशल मीडिया ग्रुप में दोनों की बातचीत हुई थी। इसी बीच गर्भवती होने पर महिला ने उस पर शादी का दबाव डाला। जिस पर निरीक्षक रूपेश ने उसे टालना शुरू कर दिया। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। तभी महिला ने रूपेश के परिजनों से संपर्क किया।
तभी उसे पता चला कि निरीक्षक रूपेश शर्मा पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी है। मामले की जानकारी पर पीड़िता के होश उड़ गए। सच्चाई सामने आने पर जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया। जांच के बाद रविवार देर रात आरोपी निरीक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

