भोपाल में वाहन चेकिंग के दौरान महिला को पुलिसकर्मी ने जड़ा थप्पड़, फिर बनाया वीडियो..
Monday, Apr 21, 2025-11:46 AM (IST)

भोपाल। (इजहार खान): मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की अवधपुरी पुलिस पर वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस पर आरोप है कि एक महिला बिना हैलमेट के टू व्हीलर चलाते पकड़ी गई थी। पुलिस और महिला के बीच चालान भरने की बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बड़ गया कि एक पुलिसकर्मी ने महिला को जोरदार चांटा जड़ दिया।
महिला अवधपुरी थाने गई मगर वहाँ उसकी फरियाद नहीं सुनी गई, तब पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मामले की जांच की गई और फिर महिला थाना पुलिस ने उक्त प्रधान आरक्षक के खिलाफ मारपीट, धमकाने, और अभद्रता का मामला दर्ज किया। इसके साथ ही जिस प्रधान आरक्षक ने मारपीट के दौरान महिला का वीडियो बनाया था उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। फ़िलहाल दोनों को प्रधान आरक्षक को केस दर्ज होते ही डीसीपी ने दोनों को लाइन अटैच कर दिया है।
महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे का कहना है कि गुरुवार को अवधपुरी इलाके में थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी, तभी एक महिला को रोका गया था जिसने हेलमेट नहीं लगाया था। चालानी कार्रवाई की बात कही गई इस बात का महिला ने विरोध किया चेकिंग पॉइंट पर खड़े प्रधान आरक्षक अतुल और महिला के बीच बहस हुई थी महिला का आरोप है कि अतुल ने उसे चांटा मारा है।