MP मे प्रशासनिक फेरबदल की आहट तेज, CM सचिवालय पदस्थ किए जा सकते हैं ये कलेक्टर
Tuesday, Mar 10, 2026-11:43 PM (IST)
(भोपाल): MP में प्रशासनिक तबादलों और प्रमोशन को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।कयास लगाए जा रहे हैं कि कभी भी सूची जारी हो सकती है।दरअसल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने और विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होने के बाद अब चर्चांएं तेज है क्योंकि प्रदेश में आइएएस और आइपीएस अधिकारियों के तबादलों के लिए मार्ग प्रशस्त होने वाला है।इसकी प्रारंभिक तैयारी हो चुकी है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के अवकाश से लौटने के बाद ही ये दौर शुरु होगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से चर्चा कर अगले सप्ताह तक सूची जारी की जा सकती है।
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह मुख्यमंत्री सचिवालय में किए जा सकते हैं पदस्थ
वहीं सूत्रों के मुताबिक भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में में पदस्थ किया जा सकता है क्योंकि कौशलेंद्र विक्रम सिंह एक जनवरी 2026 को सचिव पद पर पदोन्नत हो चुके हैं।इसलिए ये अटकलें आम है।
वहीं वे कलेक्टर जिन्हें जिले की कमान संभालते दो वर्ष से अधिक समय हो चुका है, उनमें से कुछ को वापस बुलाया जा सकता है। दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर, नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना, धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित कुछ कलेक्टरों को दूसरे जिलों में काम करने का अवसर मिल सकता है।
जबकि शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को भी तीन वर्ष से अधिक समय हो चुका है। इन्हें मंत्रालय में पदस्थ किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर रीवा प्रतिभा पाल को भी लगभग तीन वर्ष हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 2017 बैच के अधिकारियों को कलेक्टर बनाया जाएगा। इसी तरह आइपीएस अधिकारियों के भी तबादले होंगे।

