Punjab Kesari MP ads

MP News: टीचर्स डे की खुशियों के बीच अचानक पसरा मातम, क्लास में चक्कर खाकर गिरा छात्र, मौत

Thursday, Sep 05, 2024-06:24 PM (IST)

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक 6वीं का छात्र चक्कर खाकर गिर पड़ा तत्काल टीचर ने उसे उठाया और अस्पताल ले जाया गया लेकिन जब तक उसकी मौत हो गई थी। यह घटना मूंदी के सीएम राइज स्कूल की है। दुष्यंत चौधरी अंजनिया का रहने वाला था और गुरुवार को स्कूल गया था प्रार्थना के बाद अन्य बच्चों के साथ क्लास में जा रहा था और इस दौरान चक्कर खाकर गिर पड़ा इस घटना के बाद स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह निरस्त कर दिया गया।

PunjabKesariस्कूल प्राचार्य सीमा राठौर ने बताया कि दुष्यंत ने इसी साल स्कूल में एडमिशन लिया था और प्रार्थना के बाद सभी बच्चे क्लास में जा रहे थे अचानक दुष्यंत को चक्कर आ गए क्लास टीचर बाइक से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे यहां पर उसकी मौत हो गई। छात्रों ने बताया कि दुष्यंत को अचानक झटके आने लगे थे घटना की सूचना मिलते ही छात्र के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News