महिला पुलिस अधिकारी ने बनाया खुशियां बांटने वाला अनोखा ऐप, जानिए खूबियां

1/9/2019 11:19:45 AM

इंदौर: इंदौर के एडीपी दफ्तर में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी नए एक ऐसी मोबाइल एप्लीकेशन बनाई है, जो लोगों को खुशियां बांटने का काम करेगी। इस ऐप के माध्यम से लोग एक दूसरे की खुशियां शेयर कर सकते हैं। एआईजी सोनाली दुबे के अनुसार उन्हें इसका आइडिया एक रिसर्च से आया था।

PunjabKesari
 

दरअसल, एक विषय पर रिसर्च करने आये विदेशी दल के सदस्यों ने कहा था कि इंदौर के लोग बहुत चिड़चिड़े हैं, और तनाव से ग्रसित है, जिसके कारण वे छोटी-छोटी बातों पर विवाद करते हैं। एआईजी सोनाली दुबे द्वारा बनाई गई इस एप्लीकेशन का नाम है 'शेयरिंग ऑफ हैप्पीनेस'। महिला अधिकारी का एक मात्र उद्देश्य है क्राइम कंट्रोल. विदेशी दल के सदस्यों की बात सुनने के बाद महिला सोनाली दुबे ने इस ऐप को बनाने की प्रेरणा मिली। सोनाली दुबे के अनुसार इसे एंड्रॉएड मोबाइल धारक गुगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं। 

PunjabKesari

इसके साथ ही आईफोन यूजर भी इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप को डाउनलोड करते हैं इसकी वॉल पर ही इसका उद्देश्य अंकित किया गया है। महिला पुलिस अधिकारी सोनाली दुबे का कहना है कि तनावग्रस्त स्थिति से लोगों को बाहर निकालना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना ही इस ऐप का प्रमुख उद्देश्य है। इस ऐप के माध्यम से पुलिसकर्मियों सहित आप जनता इस ऐप के जरिए न सिर्फ गिफ्ट बुक कर सकते हैं। बल्कि किसी को ऐप सेंड पर उसके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं. महिला पुलिस अधिकारी सोनाली दुबे का कहना है कि वे इससे पहले भी दानपात्र नाम से ऐप तैयार कर चुकी है। इससे कई लोगों को लाभ भी मिला है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News