परिजनों के लिए अहम खबर: आज से स्कूलों में बनेंगे बच्चों के आधार कार्ड

Monday, Aug 18, 2025-11:46 AM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश में आज से स्कूलों में ही स्कूली बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड तैयार करने और अपडेट करने के लिए आज से विशेष अभियान ‘विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार' चलाया जा रहा है। ये विशेष अभियान आज से स्कूलों में चलाया जाएगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केंद्र ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के साथ समन्वय किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News