Punjab Kesari MP ads

कुसमी हत्याकांड के आरोपी SDM पुलिस रिमांड पर, हो सकते हैं बड़े खुलासे

Tuesday, Mar 31, 2026-07:43 PM (IST)

बलरामपुर : कुसमी थाना क्षेत्र के हंसपुर गांव में ग्रामीण की हत्या के बहुचर्चित मामले में नया मोड़ आया है। पहले से जेल में बंद आरोपी करुण डहरिया को अब पुलिस ने 43वें दिन न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस रिमांड पर ले लिया है। अब उनसे मामले में गहन पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, 15 फरवरी 2026 को आरोपी एसडीएम ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध माइनिंग के शक में गांव के तीन ग्रामीणों के साथ मारपीट की थी। इस दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई, जिससे मामला गंभीर हो गया और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

करीब 42 दिनों तक न्यायिक रिमांड में रहने के बाद अब पुलिस को रिमांड मिलने से जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। पुलिस इस दौरान घटना से जुड़े अन्य पहलुओं, सहयोगियों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी हुई है। यह मामला प्रशासनिक जिम्मेदारी और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, वहीं पुलिस अब इस केस में हर पहलू से जांच कर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News