महाकुंभ वायरल गर्ल का बड़ा खुलासा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, खोली गंदी हरकत की पोल

Wednesday, Mar 25, 2026-06:38 PM (IST)

MP DESK: प्रयागराज के महाकुंभ से वायरल हुई मध्य प्रदेश की मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोच्चि में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा ने दावा किया कि शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया गया।

मोनालिसा ने भावुक होते हुए कहा कि सनोज मिश्रा ने उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ और इस बारे में उन्होंने अपने परिवार को भी बताया, लेकिन उन्हें वहां से कोई समर्थन नहीं मिला। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ अन्याय हुआ है और उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए।

वहीं, मोनालिसा ने साफ तौर पर कहा, “सनोज मिश्रा अच्छा इंसान नहीं है। उन्होंने मेरे साथ गलत व्यवहार किया और मुझे दो बार टच किया।” उन्होंने अपने परिवार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया।

दूसरी ओर, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यह सब उनके खिलाफ एक साजिश है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मोनालिसा ने पहले उनके बारे में सकारात्मक बातें कही थीं, लेकिन अचानक यह बदलाव संदेह पैदा करता है।

इसी बीच, मोनालिसा की निजी जिंदगी भी चर्चा में है। उन्होंने केरल निवासी फरमान खान से 11 मार्च को शादी की थी। यह शादी कोच्चि में हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई। हालांकि, उनके इस फैसले से उनके परिवार, खासकर पिता, खुश नहीं हैं और उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को बहलाकर ले जाया गया है।

मोनालिसा ने यह भी बताया कि उनके पिता उनकी शादी किसी और से कराना चाहते थे, जिससे वह सहमत नहीं थीं। उन्होंने कहा कि फरमान के साथ उनका रिश्ता महाकुंभ के दौरान शुरू हुआ था और यह प्यार आगे बढ़ते हुए शादी में बदल गया। फिलहाल, इस पूरे मामले में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं, और सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मामला अब चर्चा और जांच के केंद्र में आ गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News