यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में AIG राजेश मिश्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 दिनों में देना होगा जवाब
Wednesday, Mar 11, 2026-06:23 PM (IST)
(भोपाल): एआइजी राजेश मिश्रा की मुश्किलें बढ़ने वाली है। AIG राजेश मिश्रा के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर दिया गया है। 15 दिनों के अंदर AIG राजेश मिश्रा से उन पर लगाए गए आरोपों पर जवाब मांगा गया है। दरअसल साल 2025 में जयपुर की फैशन डिजाइनर के साथ यौन उत्पीड़न और लाखों हड़पने के आरोपों में फंसे एआइजी (AIG) राजेश मिश्रा मामले पर गृह विभाग ने आरोप पत्र जारी किया है। गृह विभाग ने 15 दिनों में राजेश मिश्रा से उन पर लगाए गए आरोपों पर जवाब मांगा है।
तय समय में जवाब नहीं मिला तो एकपक्षीय कार्रवाई होगी
हालांकि गृह विभाग ने 15 दिन में राजेश मिश्रा से उन पर लगाए गए आरोपों पर जवाब मांगा है। एमपी गृह विभाग द्वारा जारी आरोप पत्र में विभागीय जांच शुरू करने का फैसला लिया है। वहीं अगर तय समय में जवाब नहीं मिलता है तो फिर राजेश मिश्रा के खिलाफ नियमानुसार एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। राजेश मिश्रा को मामले में 23 मार्च तक जवाब देना होगा।
क्या है आखिर पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक AIG राजेश मिश्रा पर राजस्थान की एक फैशन डिजाइनर ने 30.59 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। फैशन डिजाइनर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है था कि अनिल मिश्रा और उनकी पत्नी ने पद का दुरूपयोग करके उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया है। पीड़िता ने ऑडियो, स्क्रीनशॉट, चैट, के साथ ही यात्राओं की रसीदें भी प्रस्तुत की हैं।
इन्हीं आरोपों के बीच राजेश मिश्रा को पीएचक्यू से हटा दिया गया था। पीड़िता की शिकायत पर डीजीपी ने डीआइजी को मामले की जांच सौंपी थी। राजेश मिश्रा को जांच में दोषी पाते हुए रिपोर्ट गृह विभाग भेजी गई थी। पीड़िता बार-बार पीएचक्यू में पदस्थ होने के कारण राजेश मिश्रा पर जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद राजेश मिश्रा को जनवरी महीने में पीएचक्यू से हटा दिया था। लिहाजा अब एआइजी (AIG) राजेश मिश्रा मामले पर गृह विभाग ने आरोप पत्र जारी किया है।

