MP में त्योहारी सीजन बीतते ही होगा बड़ा प्रशासनिक बदलाव, इन DIG से छिन सकती है फील्ड पोस्टिंग
Monday, Mar 09, 2026-11:09 PM (IST)
(भोपाल): मध्य प्रदेश में विधानसभा सत्र समाप्त हो चुका है, इसके बाद IPS अफसरो के तबालदे होने थे लेकिन अब आईपीएस अफसरों की तबादला सूची त्यौहारों के कारण अटक गई है। होली के बाद रंगपंचमी और ईद जैसे त्यौहारों को देखते हुए गृह विभाग की तरफ से इस सूची को होल्ड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस तबादला सूची में सबसे ज्यादा फायदा 2020 बैच के पांच आईपीएस अफसरों को होगा, जिन्हें जिलों में एसपी पद का दायित्व दिया जाएगा। वैसे बड़वानी जिले में हुई कृषि कैबिनेट से ठीक एक दिन पहले लंबे समय से खाली चल रहे एसपी पद पर तैनाती की गई थी। वहीं खबर ये भी है कि कुछ डीआईजी से उनकी फील्ड पोस्टिंग छिन सकती है।
इन डीआईजी से छिन सकती है फील्ड पोस्टिंग
अगर बात करें तो उज्जैन डीआईजी नवनीत भसीन, एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर इंदौर अमित सिंह, एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर भोपाल अवधेश गोस्वामी, DIG शहडोल सविता सुहाने और DIG नर्मदापुरम प्रशांत खरे को फील्ड से हटाकर यूनिटों या PHQ में तैनात किया जा सकता है। वहीं इसके अलावा DIG कैडर के डायरेक्टर फॉरेंसिक साइंस लैब शशिकांत शुक्ला को फील्ड में भेजा जा सकता है।
बात करें तो आईजी स्तर के नाम भी इस सूची में शामिल होने की संभावना जताई गई है। इंदौर ग्रामीण के आईजी अनुराग, आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष, आईजी पीएचक्यू रुचिवर्धन मिश्रा, आईजी एसएएफ इंदौर चंद्रशेखर सोलंकी और आईजी ग्वालियर अरविंद सक्सेना की पदस्थापना भी बदली जा सकती है।
लिहाजा त्योहारी सीजन के ओवर होने के बाद कभी भी ये तबादले और पोस्टिंग हो सकती है।वैसे सूची तो तैयार है फिलहाल इस कारण से होल्ड पर रख दी गई है।

