Punjab Kesari MP ads

बीजेपी में बड़ा बदलाव, एससी मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, पूर्व विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

Monday, Feb 23, 2026-12:21 AM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से नियुक्तियों की सूची जारी की।

8 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए

सत्यप्रकाश सखवार, मोहिनी शाक्यवार, गगन खटीक, धर्मेंद्र आर्य, सत्यनारायण खोईवाल, भगवती प्रसाद शिंदे, प्रवीण मेश्राम और अमित कछवाह को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।

बसपा से विधायक रहे सत्यप्रकाश को बड़ी जिम्मेदारी

मुरैना जिले की अंबाह सीट से 2013 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे सत्यप्रकाश सखवार अब बीजेपी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वे 2023 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे।

3 प्रदेश महामंत्री नियुक्त

गणपत डाबी, रामस्वरूप शुक्रवारे और कृष्णा चौधरी बने प्रदेश महामंत्री।

 कोषाध्यक्ष और मंत्री भी नियुक्त

 अंकित थेप्ते – कोषाध्यक्ष
 मुकेश कुमार – सह-कोषाध्यक्ष
 8 प्रदेश मंत्री नियुक्त

 मीडिया, सोशल मीडिया और IT टीम गठित

 सुंदरलाल वर्मा – मीडिया प्रभारी

 डॉ. नितिन डेहरिया – सोशल मीडिया प्रभारी

कपिल अंजने – IT संयोजक


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News