Punjab Kesari MP ads

MP महिला कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा ! इन्हें मिली जिम्मेदारी, जीतू पटवारी ने दी बधाई

Saturday, Apr 04, 2026-06:24 PM (IST)

भोपाल : मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस नई कार्यकारिणी में विभिन्न जिलों और वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए संगठनात्मक संतुलन साधने का प्रयास किया गया है।

PunjabKesari

प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यकारिणी में शामिल नेताओं को महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए यह नियुक्तियां काफी अहम हैं। महिला कांग्रेस की नई टीम बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और महिलाओं के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि संगठन में सक्रियता, समर्पण और प्रदर्शन के आधार पर ही जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे कांग्रेस को भविष्य में चुनावी लाभ मिल सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News