कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, 16 नए नगर व मंडलम अध्यक्ष नियुक्त, जीतू पटवारी ने दी जिम्मेदारी
Monday, Mar 30, 2026-07:55 PM (IST)
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari के निर्देशानुसार संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 16 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें 7 नगर कांग्रेस अध्यक्ष और 9 मंडलम अध्यक्ष शामिल हैं।
कांग्रेस संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार इन नियुक्तियों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करना और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की पकड़ मजबूत करना है। नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन ने उनसे सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे और आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

