Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस संगठन में बड़ा विस्तार! 41 नगर अध्यक्षों की नियुक्ति, पटवारी का एक्शन मोड

Tuesday, Mar 24, 2026-08:21 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस लगातार बड़े फैसले ले रही है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार 41 नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

जारी सूची में शामिल सभी पदाधिकारियों को संगठन ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नव-नियुक्त अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनसे जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई है।  राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे कांग्रेस अपने संगठन को और सक्रिय व मजबूत बना सके। इस नियुक्ति को पार्टी के संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News