MP में उठा स्कूल शिक्षा विभाग के टेंडरों में भ्रष्टाचार का मुद्दा! IAS शिल्पा गुप्ता पर गंभीर आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग
Thursday, Mar 19, 2026-03:08 PM (IST)
भोपाल (इजहार खान) : कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने 2023 में शिक्षा विभाग से जुड़े टेंडर में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा माफिया सिंडिकेट बना रहे हैं। उन्होंने आईएएस अधिकारी का जिक्र करते हुए गंभीर आरोप लगाए और मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन करने की मांग की।
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर में नियम उसके हिसाब से बनाये जाते हैं। बड़ी कंपनी ओर अच्छी क्षमताओं की कंपनियों को रेस से बाहर किया जाता है। 39 हजार कम्प्यूटर एक लाख 39 हजार में खरीदा गया। प्रिंटर 25 हजार का था एक लाख का खरीदा गया।
कुछ बड़े अधिकारियों का जिक्र
मुकेश नायक ने मामले में बड़े अधिकारियों का जिक्र करते हुए कहा कि इस पूरे खेल में शौरभ शर्मा और गौरव शर्मा का नाम सामने आता है। IAS अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने यह टेंडर निकाला था। तय दामों से कई गुना ज्यादा कीमत चुकाकर उपकरण खरीदे गए हैं।
कांग्रेस ने सरकार से की जांच की मांग
कांग्रेस नेता ने मामले में SIT की टीम गठित करके जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार फोरेंसिक ऑडिट करवाये। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रकरण में जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

