MP पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, निरीक्षकों के तबादलों का आदेश जारी, देखें सूची
Wednesday, Jun 24, 2026-03:07 PM (IST)
भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी करते हुए तीन इंस्पेक्टर्स को नई पदस्थापना दी है। जारी आदेश के अनुसार, तबादला किए गए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि अधिकारियों को कौन सा दायित्व सौंपा जाएगा, इसका निर्णय उनकी जॉइनिंग के बाद संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक करेंगे।

वहीं, पुलिस मुख्यालय ने उच्च पदों पर कार्यवाहक प्रभार सौंपने की प्रक्रिया से जुड़े एक महत्वपूर्ण आदेश में भी संशोधन किया है। इसके तहत सूबेदार से रक्षित निरीक्षक, उप निरीक्षक से निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक स्तर के कर्मचारियों को कार्यवाहक प्रभार देने के लिए गठित छानबीन समिति के गठन में बदलाव किया गया है।

संशोधित आदेश जारी होने के बाद अब समिति नए स्वरूप में पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों के मामलों की जांच कर उच्च पदों पर कार्यवाहक प्रभार देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी। पुलिस मुख्यालय के इन आदेशों को विभागीय प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

