MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! इन अधिकारियों का अचानक हुआ तबादला, जानें किसे कहां भेजा
Saturday, Jul 04, 2026-09:40 AM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश में से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की खबर सामने आई है। यहां पुलिस विभाग में कई आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला किया गया है। करीब 9 अफसरों को इधर-उधर किया गया है। गृह विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किया है। राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

जारी सूची के मुताबिक, भोपाल के पूर्व पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को अब पुलिस मुख्यालय में आईजी के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, आईपीएस अधिकारी रुचिवर्धन मिश्र को भोपाल (ग्रामीण) जोन की जिम्मेदारी मिली है। इसी क्रम में चंद्रशेखर सोलंकी नर्मदापुरम जोन के आईजी बनाए गए हैं। जबकि सिमाला प्रसाद को खरगोन रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मिथिलेश शुक्ला को सागर जोन की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा प्रियंका शुक्ला को अब शाजापुर का नया एसपी नियुक्त किया गया है। जबकि संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल जिले के एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

