Punjab Kesari MP ads

सागर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन अधिकारियों के बदले प्रभार, इस अधिकारी पर गिरी गाज

Tuesday, Sep 08, 2026-02:56 PM (IST)

सागर : मध्य प्रदेश में सागर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा की द्दष्टि से जिला स्तर पर राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर आरती यादव को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बंडा तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शाहगढ़ के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर कलेक्ट्रेट कार्यालय, सागर में पदस्थ किया गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार जैन को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बंडा का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही वे अनुविभाग (राजस्व) शाहगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। 

इसके अलावा पुलिस विभाग में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। जिसमें एसडीओपी बंडा को हटाया गया। प्रदीप वाल्मीकि को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। वहीं, रोहित लखारे को बंडा का नया SDOP बनाया गया है।

जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर लगातार जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी मामले को लेकर कई अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है। अब बंडा SDOP को हटाए जाने के बाद पुलिस विभाग में इस कार्रवाई को मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News