BJP जन आशीर्वाद पर अजय सिंह का तंज.. बोले- किस लिए आशीर्वाद मांग रहे, प्रदेश में व्यापम हुआ इसलिए या रेप में नंबर वन है इसलिए

Sunday, Sep 24, 2023-03:41 PM (IST)

सीधी (सूरज शुक्ला): विंध्य के सीधी जिले में जन आक्रोश यात्रा को लेकर आज पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

PunjabKesari, Sidhi News, Madhya Pradesh News, Congress, BJP, Ajay Singh Rahul

उन्होंने कहा कि क्या भाजपा मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के आशीर्वाद मांग रही है। MP देश में बलात्कार में नंबर वन है, उसके लिए आशीर्वाद मांग रही है। प्रजातंत्र में चुनी हुई सरकार गिराने के लिए आशीर्वाद मांग रही है। प्रदेश में कुपोषण,प्रदेश में बच्चियों का अपहरण हो रहा है, क्या इसके लिए आशीर्वाद मांग रही है। व्यापम और पटवारी जैसे घोटाले को लेकर आशीर्वाद मांग रही है। इसी की तुलना पर कांग्रेस पार्टी द्वारा यह जन आक्रोश यात्रा निकाली गई है। अक्टूबर महीने में 230 विधान सभा में दस्तक दे देगी, चार दिन रीवा और सवा दिन सीधी में यात्रा रही जिस तरह का संदेश मिल रहा है। आपार जन समूह स्वविवेक से खुद चलकर लोग आ रहे हैं। भाजपा का कोई आयोजन होता है सरकारी तंत्र तंबू से लेकर भीड़ जुटने का कार्य करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News