प्रदेश पुलिस विभाग में एक और बड़ा तबादला तूफान,महिला आरक्षकों के साथ ही 125 अधिकारी कर्मचारियों की ट्रांसफर ,ये है लिस्ट
Wednesday, Jun 17, 2026-04:27 PM (IST)
(बलरामपुर):छतीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी है। अब फिर एक बार बड़े स्तर पर ट्रांसफर हुए हैं ।बलरामपुर और रामानुजगंज जिले में महिला आरक्षकों समेत 125 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुए हैं। इतने बड़े स्तर पर हुए तबादलों से हलचल है। जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला आदेश कर दिए हैं।
पुलिस विभाग में यह एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। इस आदेश के बाद जिले के कई थानों और चौकियों में पुलिस बल की नई तैनाती की जाएगी। इस आदेश के अनुसार, 10 सहायक उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। इसके अलावा 15 प्रधान आरक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
आदेश के साथ ही कर्मचारियों को कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही 85 आरक्षकों और 15 महिला आरक्षकों का भी अलग-अलग थानों और चौकियों में तबादला किया गया है। बलरामपुर, रामानुजगंज, राजपुर, शंकरगढ़, सनावल समेत जिले के कई थाना क्षेत्रों में अधिकारियों और कर्मचारियों की नई तैनाती की गई है।
बताया जा रहा है कि यह तबादले कानून और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को यहां से वहां किया गया है जो प्रशासनिक कार्यशैली का हिस्सा है। लिहाजा तबादले के बाद संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल 125 अधिकारियों और कर्मचारियों के एक साथ तबादला आदेश चर्चा का विषय बन रहा है। यह एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। लिहाजा पूरी सूची नीचे है..









