Punjab Kesari MP ads

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! कई एएसआई और अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Wednesday, Jun 17, 2026-01:40 PM (IST)

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कई अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले हुए है। कुल 125 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसके लिए एसएसपी वैभव बैंकर ने आदेश जारी किया है। जिले में कानून व्यवस्था को ओर अधिक मजबूत बनाने के लिए यह अहम कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार, सहायक उप निरीक्षकों (एएसआई), प्रधान आरक्षकों, आरक्षकों और महिला आरक्षकों का तबादला किया गया है। बलरामपुर, रामानुजगंज, राजपुर, शंकरगढ़, चलगली, कुसमी, सनावल सहित जिले के कई थाना क्षेत्रों में अधिकारियों-कर्मचारियों को इधर-उधर किया गया है। सभी को जल्द से जल्द नया कार्यभार ग्रहण करने का आदेश मिला है। सूत्रों की मानें तो प्रशासनिक दृष्टिकोण और लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यस्थल परिवर्तन के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News