Punjab Kesari MP ads

मणिपुर में शहीद हुआ MP का एक औऱ लाल, सड़क से बर्फ हटाने के दौरान हुआ हादसा

12/4/2021 7:21:47 PM

आगर मालवा (फहीम कुरेशी): जिले के सोयत थाना क्षेत्र के गांव दिवानखेड़ी के इंडियन आर्मी में पदस्थ बनवारी लाल राठौर शुक्रवार को शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि मणिपुर में सड़क से बर्फ हटाने के दौरान बनवारी लाल शहीद हो गए।

PunjabKesari, Agar Malwa, Manipur, Jawan Martyr, Madhya Pradesh

बता दें की बनवारी लाल की 3 मार्च 2013 को श्रीमती सुनीता राठौर से शादी हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। बनवारीलाल वर्ष 2010 में इंडियन आर्मी में भर्ती हुए थे। तभी से वे देश की सेवा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार बनवारीलाल मणिपुर में पहाड़ी पर जमी बर्फ को जेसीबी से हटा रहे थे। इसी दौरान जेसीबी का संतुलन बिगड़ जाने से यह हादसा हो गया। कल शाम यानी रविवार की शाम को इनका पार्थिव शरीर अपने पैतृक गांव दीवान खेड़ी पहुंचेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News

Recommended News