Punjab Kesari MP ads

मध्यप्रदेश में बनेगा एक और स्टेट, महाकौशल, बुंदेलखंड, विंध्य को मिलाकर ईस्ट MP की वकालत,कांग्रेस MP का छलका दर्द

Sunday, Jul 12, 2026-11:53 PM (IST)

जबलपुर (विवेक तिवारी): मध्यप्रदेश के अंदर अब एक और स्टेट बनेगा , इसके लिए  बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार हो रही है।  इस आंदोलन की अगुवाई राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा कर सकते हैं।  

दरअसल महाकौशल,बुंदेलखंड,और विंध्य को मिलाकर ईस्ट मध्यप्रदेश की वकालत की जा रही है।  सांसद विवेक तन्खा बोले कि विकास के लिए अलग स्टेट जरूरी है। जनता के बीच जाकर अलग स्टेट का मूवमेंट लाएंगे । उन्होंने कहा कि विकास के लिए संघर्ष करना जरूरी है । लोगों को लगता है तो इसके लिए साथ देना चाहिए। विवेक तन्खा ने कहा कि एक समय छतीसगढ़ सिर्फ एक हाइकोर्ट की बैंच मांग रहा थे लेकिन हम लोग विरोध कर रहे थे, फिर छतीसगढ़ को बैंच मांगते मांगते प्रदेश मिल गया।

एक बार फिर मांग तेज

महाकौशल, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्रों को मिलाकर एक अलग "ईस्ट मध्यप्रदेश"  राज्य बनाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने इन क्षेत्रों की लगातार उपेक्षा का आरोप लगाते हुए इसे राज्य के विकास और सम्मान के लिए जरूरी बताया है।तन्खा ने इसकी वकालत करते हुए कहा है कि महाकौशल, विंध्य और बुंदेलखंड को इंदौर और भोपाल की तरह विकास का अवसर नहीं मिला है।  इन क्षेत्रों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में टेस्ट मैच के लिए सिर्फ 2 सेंटर है।

विवेक ने कहा कि वो मूवमेंट की लीड करने के लिए तैयार हैं, हमारे क्षेत्र को आगे बढ़ने के लिए लोगों का सहयोग जरुरी है। मैं एक विचार दे रहा हूं और इसके लिए जनता को आगे आना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News