Punjab Kesari MP ads

बिना मांग, अनुमति के स्कूलों में 2 करोड़ की फर्नीचर खरीदी मामले में BEO कार्यालय का सहायक ग्रेड-3 निलंबित

Wednesday, Apr 01, 2026-09:51 PM (IST)

रायसेन ( शिवलाल): जिले के सिलवानी विकासखंड में सरकारी विद्यालयों के लिए बिना मांग के लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से कॉन्फ्रेंस हॉल फर्नीचर खरीदी और उपलब्ध कराए जाने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। मामले की प्रारंभिक जांच में गंभीर अनियमितताएं उजागर होने के बाद संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की गई है।

बिना मांग 2 करोड़ का फर्नीचर खरीदी घोटाला, बीईओ कार्यालय का कर्मचारी निलंबित

विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय, सिलवानी में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 शिवम श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने विद्यालयों के प्राचार्यों को कार्यालय बुलाकर अपने स्तर पर कार्य आदेश तैयार कराए। जांच पड़ताल में यह भी सच सामने आया कि इस प्रक्रिया में सक्षम प्राधिकारी से आवश्यक स्वीकृति नहीं ली गई। और निर्धारित शासकीय नियमों का पालन भी नहीं किया गया।

विद्यालयों के नाम पर 2 करोड़ की खरीदी, प्रारंभिक जांच में अनियमितता उजागर

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में बिना अनुमति सामग्री क्रय एवं वितरण प्रक्रिया को अनाधिकृत माना गया है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी शिवम श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह खरीदी विद्यालयों की वास्तविक मांग और प्रशासनिक स्वीकृति के बिना कराई गई, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं। शिक्षा विभाग अब इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रहा है। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि खरीदी प्रक्रिया में और किन अधिकारियों या कर्मचारियों की भूमिका रही। प्रशासनिक स्तर पर इस कार्रवाई को जिला शिक्षा विभाग में वित्तीय अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News