Punjab Kesari MP ads

भतीजे के एंटी करप्शन ब्यूरो में होने की धमकी देकर तहसील बाबू ने DEO ऑफिस के क्लर्क से मांगे 2 लाख, ACB ने धरा

Friday, Mar 20, 2026-08:57 PM (IST)

अंबिकापुर( सोनू केदार): छतीसगढ़ के अंबिकापुर में एक बड़ी कार्रवाई हुई है।  सरगुजा जिले के दरिमा तहसील में पदस्थ लिपिक अनिल गुप्ता को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।  जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पोस्टेड लिपिक अखिलेश सोनी से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अनिल गुप्ता को रंगे हाथों दबोच लिया।

 

PunjabKesari

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ बाबू अखिलेश से की थी ₹200000 रिश्वत की मांग

तहसील में पदस्थ लिपिक अनिल गुप्ता ने अखिलेश को धमकी दी थी कि था कि उसका भतीजा एंटी करप्शन ब्यूरो में है और शिकायत के आधार पर वह उसको जेल भिजवा सकता है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम से अगर बचाना है तो दो लाख रुपये देना होगा।  बाद में ₹100000 में सौदा तय हुआ था।

लिपिक अखिलेश सोनी ने एंटी करप्शन ब्यूरो में मामले की शिकायत की

इस बीच पीड़ित लिपिक अखिलेश सोनी ने एंटी करप्शन ब्यूरो में जाकर मामले की शिकायत की और सारी बात बताई। टीम ने जाल बिछाते हुए अंबिकापुर के घड़ी चौक स्थित जिला पुस्तकालय के सामने रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने अनिल गुप्ता को पैसों के साथ रंगे हाथों  गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी प्रमोद खेस की टीम की कार्रवाई

एंटी करप्शन के डीएसपी प्रमोद खेस की टीम ने अनिल गुप्ता को पकड़ा एवं गाड़ी की डिक्की से एक लाख रुपये जब्त कर लिया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अनिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News