LPG संकट के बीच टीएस सिंह देव ने PM मोदी की विदेश नीति पर उठाए सवाल, अमेरिका के दबाव में काम कर रहा भारत
Saturday, Mar 14, 2026-02:54 PM (IST)
खैरागढ़ (हेमंत पाल): छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और आर्थिक फैसलों पर सवाल उठाए हैं। खैरागढ़ में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को मजबूत और स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दिखना चाहिए, लेकिन कुछ घटनाओं से देश की कूटनीतिक स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सिंहदेव ने कहा कि जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम कराने की बात कही, तो यह चिंता का विषय है। उनके अनुसार युद्ध विराम जैसे फैसले संबंधित देशों के बीच होने चाहिए, किसी तीसरे देश के दावे से भारत की स्थिति कमजोर दिखाई देती है।

उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक परिस्थितियों का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है और घरेलू गैस की सप्लाई में भी चुनौतियां आ सकती हैं। साथ ही अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाने और रुस से तेल खरीदने पर दबाव बनाने को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई। सिंहदेव के इस बयान के बाद केंद्र सरकार की विदेश नीति और आर्थिक रणनीति को लेकर सियासी बहस तेज होने की संभावना है।

