LPG Gas News: क्या सच में कम हो गई गैस की सप्लाई? LPG सिलेंडरों पर अफवाहों के बीच सामने आई राहत भरी खबर

Thursday, Mar 12, 2026-07:36 PM (IST)

भोपाल: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर गैस सिलेंडर की कमी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इस बीच सरकार और अधिकारियों ने साफ किया है कि प्रदेश में गैस की कोई कमी नहीं है और आम लोगों को घबराने या पैनिक होकर बुकिंग करने की जरूरत नहीं है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी स्पष्ट किया है कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के साथ-साथ पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। इन सभी ईंधनों की पर्याप्त उपलब्धता है और लगातार सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। वहीं खाद्य विभाग के आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने बताया कि वाणिज्यिक एलपीजी गैस के उपयोग के लिए शैक्षणिक संस्थानों और चिकित्सकीय संस्थानों को छूट दी गई है, जिससे पढ़ाई और स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी बाधा के चलती रहें।

इसके साथ ही सरकार ने एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सभी जिलों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही एलपीजी के वैकल्पिक साधनों के उपयोग को बढ़ावा देने और उन गतिविधियों को नियंत्रित करने पर भी जोर दिया जा रहा है, जिनमें एलपीजी का अधिक उपयोग होता है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस बुकिंग करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News