शावकों पर प्यार लुटाती दिखी मौसी बाघिन, संजय टाइगर रिजर्व में पांच बच्चों को खूब किया प्यार और लाड़ - दुलार
Thursday, Jun 26, 2025-06:13 PM (IST)

सीधी। (सूरज शुक्ला): मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्रकृति का अनोखा और दिल को छू लेने वाला दृश्य सामने आया है। गुरुवार, 26 जून 2025 की सुबह करीब 10:00 बजे, बाघिन T28, जिसे प्यार से 'मौसी' के नाम से जाना जाता है, अपने चार शावकों के साथ फिर से मिली। यह पुनर्मिलन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक खास पल बन गया है। करीब दो महीने पहले बड़े होने के बाद ये शावक अपनी मौसी मां से अलग हो गए थे, लेकिन इस मुलाकात ने सभी का दिल जीत लिया।
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की मौसी मां से उसके साथ सभी बाघ दिखाई दे रहे हैं और जो अटखेलिया कर रहे हैं साथ ही अपनी मां भी प्यार जताती हुई देखी जा रही है। T28 बाघिन की कहानी संजय टाइगर रिजर्व में अनोखी है। साल 2022 में उसकी बहन T18 की एक ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद T18 के चार शावकों में से तीन को T28 ने गोद ले लिया था।
अपने तीन शावकों के साथ इन तीन अनाथ शावकों को पालना T28 के लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उसने ममता और साहस के साथ सभी को न केवल जीवित रखा, बल्कि उन्हें जंगल में जीवित रहने की कला भी सिखाई। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह पुनर्मिलन संजय टाइगर रिजर्व में संरक्षण के प्रयासों की सफलता को दर्शाता है। डीएफओ राजेश कन्ना टी ने बताया कि T28 और उसके शावकों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। यह वीडियो न केवल T28 की ममता को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि बाघ जैसे क्षेत्रीय प्राणी भी पारिवारिक बंधन को महत्व देते हैं।