केलो नदी में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक, दुर्गा पूजा समिति ने जताई नाराजगी, कहा- शहर के गंदे पानी पर रोक क्यों नहीं?

Wednesday, Oct 05, 2022-04:22 PM (IST)

रायगढ़(पुनीराम रजक): रायगढ़ नगरनिगम प्रशासन ने इस साल केलो नदी में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक लगा दिया है। जल स्त्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा मूर्ति विसर्जन के लिए गाइडलाइन जारी किया गया है। जारी गाइडलाइन के अनुसार मूर्तियों का विसर्जन केवल अस्थाई कुंड बनाकर ही किया जा सकता है। निगम प्रशासन के इस फरमान को लेकर दुर्गा पूजा समिति में नाराजगी है। समिति का कहना है कि निगम प्रशासन धार्मिक कार्यक्रम को लेकर गंभीर नहीं है। केलो नदी में प्रतिमा विसर्जन आदेश उचित नहीं है, जबकि इसी नदी में उद्योग सहित शहर के नालों का गंदा पानी विसर्जित हो रहा है।

PunjabKesari

दरअसल जल स्त्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा मूर्ति विसर्जन के लिए गाइडलाइन जारी किया गया है। जारी गाइडलाइन के अनुसार मूर्तियों का विसर्जन केवल अस्थाई कुंड बनाकर ही किया जा सकता है। विसर्जन के लिए 4 तालाबों में व्यवस्था की गई है।

PunjabKesari

नवरात्रि उपरांत शहर के सभी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मूर्ति विसर्जन किया जाता है। इसमें नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 60 से 70 मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नवरात्रि उपरांत किया जाता है। नगरनिगम प्रशासन के द्वारा दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन केलो नदी में नहीं करने के आदेश से दुर्गा पूजा समिति नाराज हैं। समिति का कहना है कि शहर की जीवनदायिनी केलो नदी में उद्योग सहित नालों का पानी विसर्जित हो रहा है। निगम प्रशासन इस पर रोक लगा नहीं पा रहा है। साथ ही धार्मिक कार्यक्रम को लेकर प्रतिबंध लगाने की बात कर रहा है, जो उचित नहीं है।

PunjabKesari
 
इस संबंध में निगम प्रशासन का कहना है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गाइडलाइन अनुसार इस बार केलो नदी में प्रतिमा विसर्जन प्रतिबंधित है। इसके लिए विजयपुर तालाब, पतरातपाली तालाब, पटेलपाली तालाब एवं छोटे अतरमुडा तालाब को प्रतिमा विसर्जन स्थल बनाया गया है। निगम प्रशासन ने शहर के सभी दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों से जल स्त्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए केलो नदी में मूर्तियां विसर्जन नहीं करते हुए चिन्हांकित तालाबों में ही प्रतिमा विसर्जन करने कहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News