कलेक्टर का बड़ा आदेश, अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक
Saturday, Jul 18, 2026-08:12 PM (IST)
(बिलासपुर): बिलासपुर में कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए नया फरमान जारी हुआ है। के भारी बारिश अलर्ट के बाद बिलासपुर कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। दरअसल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में IMD द्वारा आगामी 48 से 72 घंटों के दौरान जिले में भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी किए जाने के बाद ये कदम उठाया है।
अलर्ट के बाद बिलासपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक
कलेक्टर ने अलर्ट के चलते स्थिति को देखते हुए अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी विभागों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। कलेक्टर ने जिले और विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम को तत्काल सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं।

