एक मैसेज और बुजुर्ग महिला की मदद के लिए छुट्टी वाले दिन पहुंच गए अधिकारी, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की संवेदनशीलता की जमकर हो रही तारीफ
Saturday, Jul 04, 2026-09:01 PM (IST)
जबलपुर (विवेक तिवारी) : शनिवार को अवकाश के दिन जबलपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस में तिलवारा स्थित वृद्ध आश्रम से एक बुजुर्ग महिला मदद की गुहार लेकर पहुंची, बुजुर्ग महिला आशा गौतम ने अधीक्षक के खिलाफ शिकायत बताई, कलेक्टर ऑफिस में कुछ लोग मौजूद थे, जिन्होंने बुजुर्ग महिला की समस्या सुनी और महिला की समस्या टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से कलेक्टर जबलपुर राघवेंद्र सिंह के पास भेज दी। टेक्स्ट मैसेज भेजने के एक मिनट बाद जबलपुर का प्रशासन बुजुर्ग महिला के लिए अवकाश के दिन एक्टिव हो गया। महिला कलेक्ट्रेट ऑफिस के मोर्चे के अंदर बैठी हुई थी तो बाहर मूसलाधार बारिश हो रही थी। इस बीच संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन पहुंचे, डिप्टी डायरेक्टर सोनम बर्बे एक्टिव हुई और कुछ देर बाद कलेक्टर ऑफिस में तीन अपर कलेक्टर बुजुर्ग महिला की सुनवाई करने के लिए पहुंच गए। यह एक मैसेज का असर था जो कलेक्टर साहब को बुजुर्ग महिला के बारे में पहुंचा था।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की संवेदनशीलता का यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी वे कई बार गरीबों और बुजुर्गों की मदद के लिए तत्काल मदद को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। पिछली बार वे मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था और गाड़ी की व्यवस्था करने के साथ ही वन विभाग से उनका मेहनताना दिलवाया था। इस बार आशा गौतम नाम की महिला शिकायत लेकर पहुंची। उसने बताया कि वृद्ध आश्रम की वार्डन उसको परेशान करती है और उसको आश्रम से निकाल दिया है। शनिवार का दिन था और कलेक्टर साहब ऑफिस में मौजूद नहीं थे। वह उनसे मिलने पहुंची थी लेकिन उस बुजुर्ग महिला की शिकायत व्हाट्सएप के माध्यम से और टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से जैसे ही कलेक्टर साहब के पास पहुंची 2 मिनट के अंदर पूरे प्रशासनिक अमले को एक्टिव कर दिया गया। बुजुर्ग महिला की मदद के लिए डिप्टी कलेक्टर से लेकर तीन अपर कलेक्टर साहब बुजुर्ग महिला की समस्या को सुनने के लिए पहुंचे। वृद्ध आश्रम का स्टाफ बुलवाया गया और बेहद ही खुशी-खुशी महिला आश्रम वापस लौट गई। बुजुर्ग महिला आशा गौतम ने बताया कि यह सब कुछ कलेक्टर साहब के कारण ही हुआ है। कलेक्टर साहब बहुत अच्छे हैं वह बुजुर्गों की और गरीबों की सुनते हैं इसलिए यह सब कुछ संभव हो पाया।

शिकायत की जांच करेंगे अपर कलेक्टर
शनिवार के दिन ही वृद्ध आश्रम में अपर कलेक्टर अपनी टीम के साथ निरीक्षण करने के लिए पहुंचे त्भ महिला ने बताया कि हमने यहां पर अपर कलेक्टर से अधीक्षक की शिकायत की तो उसने हमको बाहर निकाल दिया था और इसकी शिकायत देकर हम कलेक्टर साहब के पास पहुंचे ।कलेक्टर ऑफिस में अपर कलेक्टर भी पहुंचे उन्होंने महिला से बातचीत की और कहा कि हम व्यवस्था सुधार रहे है अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो अधीक्षक को भी हम आश्रम से अलग कर देंगे अपर कलेक्टर ने माना कि कुछ कमियां है जिन्हें हम सुधार रहे हैं।
कलेक्टर संवेदनशीलता से सुनते हैं शिकायत
जबलपुर कलेक्टर के बारे में बताया जाता है कि वे मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में भी एक-एक करके बेहद ही संवेदनशीलता के साथ लोगों की शिकायतें सुनते हैं और उनका तत्काल समाधान भी करते हैं उसके बाद जब कार्यालय में रहते हैं तो बिना किसी रूकावट के उनसे आम जनता 24 घंटे मिल सकती है इसके साथ ही वह फोन में भी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। जिस तरह का कार्य जबलपुर कलेक्टर कर रहे हैं उस से प्रशासन के प्रति सकारात्मक भाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

