MP News: जंगल में धाराखोह बाबा की पूजा करने गए 15 लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, घायलों का उपचार जारी...

4/22/2024 1:33:32 PM

बैतूल। ( विनोद पातरिया): मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के धाराखोह के जंगल में धाराखोह बाबा की पूजा करने गए 15 लोगों पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। जिस से सभी घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल इटारसी एवं सारणी के करीब 40 से 50 लोग धाराखोह के जंगल में धाराखोह बाबा की पूजा करने गए थे। इसी दौरान खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया गया था। 

PunjabKesari

चूल्हे का धुंआ जैसे ही पेड़ पर लगी मधुमक्खियां के छत्ते पर पहुंचा मधुमक्खियों ने सभी लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। जिस पर लोगों ने गांव की ओर भाग कर अपने आप को बचाया। वहीं मधुमक्खियां के हमले से 15 लोग घायल हो गए। जिन्हें घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

धाराखोह बाबा की पूजा करने पहुंचते हैं लोग...

ग्रामीण सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि धाराखोह बाबा की पूजा करने 
सारनी और भोपाल,बैतूल और इटारसी सहित आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंचते है। रविवार शाम को भी करीब 40 से 50 लोग यहां पहुंचे थे। जिन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। लोगों ने अपने आप को गांव की ओर भाग कर बचाया। हमले में करीब 15 से अधिक लोग घायल हो गए। 15 घायल अस्पताल पहुंचे वहीं कुछ लोग सीधे घर चले गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News