पांढुरना: मधुमक्खियों के हमले से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

4/22/2024 4:16:42 PM

पांढुरना (पंकज मदान): पांढुरना में मधुमक्खियों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पांढुरना शहर की बॉर्डर पर स्थित डैम का गेट खोलते वक्त मधुमक्खियों के झुंड ने 55 वर्षीय व्यक्ति के उपर हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि मधुमक्खी ने कई जगह डंक मारा जिससे उक्त व्यक्ति घायल हो गया, उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

निजी कंपनी द्वारा डेम का निर्माण कार्य जारी है। मृत व्यक्ति यूपी के बहराईच गांव का निवासी है जो रविवार को ही अपने बेटे का विवाह संपन्न करा कर काम पर वापस आया था। कंपनी द्वारा शव को मृतक के गांव ले जाने की जानकारी सिविल अस्पताल से मिली है। विदित हो कि 15 दिन पहले इसी इलाके में ग्राम जटलापुर लिंगा के व्यक्ति पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। उक्त व्यक्ति ने अपनी जान बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी थी। तब जाकर उसकी जान बच पाई थीं, मगर आज के घटना ने सभी डैम पर कार्य कर रहे लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News