MP BJP के प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal के परिवार में दुखद खबर, बेटी सुरभि खंडेलवाल का निधन
Wednesday, Mar 11, 2026-03:14 PM (IST)
बैतूल। (रामकिशोर पवार): मध्यप्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। Hemant Khandelwal की पुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को निधन हो गया। उनके असमय निधन से बैतूल जिले समेत राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि सुरभि खंडेलवाल की अंतिम यात्रा आज शाम 5 बजे बैतूल गंज स्थित उनके निवास से निकलेगी। इसके बाद अंतिम संस्कार कोठी बाजार मोक्ष धाम में किया जाएगा। परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।
सुरभि खंडेलवाल के निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा दुख देखा जा रहा है। जिले के कई राजनीतिक नेताओं और सामाजिक संगठनों ने खंडेलवाल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
वहीं बैतूल गंज स्थित निवास पर अंतिम यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। कोठी बाजार मोक्ष धाम में भी अंतिम संस्कार को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरभि खंडेलवाल के असमय निधन से पूरे बैतूल जिले में शोक का माहौल बना हुआ है और लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

