हो गई होली, अब BJP निगमों, मंडलों, बोर्डों में करेंगी नियुक्तियों, इन नेताओं की लगने वाला है लॉटरी
Wednesday, Mar 04, 2026-11:19 PM (IST)
(भोपाल): MP में बीजेपी लगातार कार्यकारिणी में अपने पदाधिकारियों का एलान कर रही है। संगठन को मजबूत बनाने के मकसद से लगातार बीजेपी सक्रिय है। वहीं अब प्रदेश में निगमों, मंडलों और बोर्डों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षो की नियुक्तियां का ऐलान भी होने वाला है। होली के बाद अब पार्टी इस ओर कदम उठाने वाली है।
सत्ता, संगठन और संघ चुनावी रणनीति के लिए पहले ही जुट चुके हैं। इसके लिए निगम-मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जानकारी सामने आ रही है कि सत्ता और संगठन ने मिलकर राजनीतिक नियुक्तियों का खाका तैयार कर लिया है। संभावना ये है कि होली हो गई है और अब निगम-मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों में अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की सूची जारी कर दी जाएगी।
वरिष्ठ, नाराज और सक्रिय नेताओं को मिल सकती है नियुक्ति
केंद्रीय नेतृत्व से इन नियुक्तियों को लेकर पहले ही ग्रीन सिग्नल मिल चुका है और इसके लिए प्रदेश सरकार और संगठन के बीच कई बैठकें भी हो चुकी हैं।इसके साथ ही संभावित नामों पर दिल्ली में भी चर्चा हो चुकी है, दिल्ली आलाकमान से मंथन के बाद अब तकरीबन नामों की लिस्ट तैयार है और कभी भी ऐलान हो सकता है।
लंबे समय से खाली पड़े निगम-मंडलों और बोर्डों में राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है । इन नियुक्तियों में पार्टी और संगठन को मजबूत करने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर विचार किया जा चुका है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कुछ समय पहले ही ये ऐलान कर चुके हैं कि सूचियां तैयार हैं और कभी आलाकमान से ईशारा मिलते ही ऐलान हो जाएगा।
होली बीत गई, अब लगेगी नामों पर मुहर
इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करके चर्चा भी कर चुके हें अब जल्द ही पहली सूची जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। सबसे पहले उन आयोगों में नियुक्तियां करने की खबर है जो लंबे समय से खाली हैं। इसके लिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पूर्व जनप्रतिनिधि दावेदारी जता रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक प्रमुख निगम-मंडलों और बोर्डों के नाम लगभग तय कर लिए गए थे, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के चलते नियुक्तियों को होल्ड पर रख दिया था। लिहाजा अब होली हो चुकी है और कभी भी ऐलान हो सकता है।

