MP भाजपा मोर्चा-प्रकोष्ठों की नई नियुक्तियां, देखें किसे मिली जिम्मेदारी

Saturday, Feb 21, 2026-02:11 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की नियुक्तियां की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा करते हुए बताया कि राज्य में तीन प्रकोष्ठ जिनमें चिकित्सा प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ और महिला एवं स्व सहायता समूह प्रकोष्ठ के लिए नए प्रदेश संयोजकों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों को संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी देने के तौर पर देखा जा रहा है। इनमें डॉ. विशाल बघेल को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, मान सिंह यादव को खेल प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं ममता भदौरिया को महिला एवं स्व सहायता समूह प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है।

इसके अलावा भाजपा ने राजगढ़ जिले के मंडल अध्यक्ष की घोषणा भी की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News