जब से मैने राजनीति में कदम रखा BJP में जाने का कभी विचार नहीं आया, ये दमदारी मुझे पिता से मिली है, बिना पद लड़ाई लड़ने वाला हूं-कटारे

Monday, Feb 23, 2026-11:13 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): प्रदेश के राजनीति मे आजकल हेमंत कटारे ने उप नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने का मुद्दा जोर-शोर से सुर्खियों में है। भाजपा और कांग्रेस मे उनके इस्तीफे को लेकर खासी चर्चाएं है। इसी बीच आज हेमंत कटारे मीडिया से मुखातिब हुए और इस्तीफे के बाद उठ रहे सवालों के जवाब दिए हैं।

जब से मैने राजनीति में कदम रखा, BJP में जाने का कभी विचार नहीं आया-कटारे

पत्रकारों से बात करते हुए हेमंत कटारे ने कहा कि  जब से उन्होंने राजनीति में कदम रखा है तब से BJP में जाने का कभी विचार नहीं आया। वो भाजपा का नीतिगत विरोध करते हैं औऱ जितने मुखर वो बीजेपी के हैं शायद उतना  कांग्रेस से कोई और नहीं होगा।  ये दमदारी उन्हें स्वर्गीय पिता से मिली है। वो अपनी मां समान पार्टी के साथ ही रहेंगे। हेमंत कटारे ने कहा कि वो पद के आधार पर लड़ाई नहीं लड़ते हैं वो अपनी योग्यता से लड़ाई लड़ते हैं। पद से लडाई नहीं लड़ी जाती है। मैं अपनी दमदारी और तैयारी से लड़ता हूं , उन्होंने कहा कि वो रात-रात भर किसी विषय को लेकर तैयारी करते हैं।

इस्तीफे को लेकर बताई वजह

बजट सत्र के दौरान उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अटेर विधायक हेमंत कटारे ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। कटारे ने कहा कि विधानसभा में गंभीर और जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पा रही, इसी पीड़ा के चलते उन्होंने अपने पद से कार्यमुक्त होने की भावना राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर जताई है।

इस्तीफे के पीछे दबाव या कमजोर पड़ने के आरोपों को खारिज करते हुए कटारे ने साफ कहा कि उनकी आवाज पहले से ज्यादा मजबूती से सदन में गूंजेगी। केस री-ओपन होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे चंबल की मिट्टी से हैं, FIR से डरने वाले नहीं। होती है तो पार्टी करते हैं। ऐसे मामलों में और मजबूती से खड़े रहते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News