Punjab Kesari MP ads

जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ने वाले राशिद नूर खान को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने इस बड़े ओहदे पर किए नियुक्त

Saturday, Apr 11, 2026-04:51 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): राजधानी के कोलार क्षेत्र के निवासी और दशकों से 'जल, जंगल, जमीन' की रक्षा के लिए समर्पित वरिष्ठ पर्यावरणविद् राशिद नूर खान के जमीनी संघर्ष को आखिरकार बड़ा मुकाम हासिल हुआ है। उन्हें मध्य प्रदेश कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। वरिष्ठ पर्यावरणविद् राशिद नूर खान लंबे समय से 'जल, जंगल, जमीन' की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे हैं।

PunjabKesari

राशिद नूर खान का रहा है एक लंबा सफर

राशिद नूर खान को यह उपलब्धि ऐसे ही नहीं मिली है, यह उनके वर्षों के कड़े संघर्ष का परिणाम है। उनके सफर की शुरुआत छात्र राजनीति में NSUI से हुई थी।उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत NSUI के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में की थी ,और तब से लेकर आज तक जनहित के मुद्दों पर निरंतर डटे रहे।

कोलार ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में पर्यावरण, जीव-जंतुओं के संरक्षण और जल स्रोतों को बचाने के लिए वे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे।"जल, जीव, जंगल, जमीन" के हक की लड़ाई लड़ने वाले एक जुझारू व्यक्तित्व के रूप में उनकी पहचान रही है।

नई जिम्मेदारी, नई उम्मीदें

इस नई नियुक्ति के बाद पर्यावरण प्रेमियों और उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। जानकारों का मानना है कि राशिद नूर खान के अनुभव और सक्रियता से प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को एक नई दिशा मिलेगी। राशिद नूर खान के संघर्ष का ही नतीजा है कि आज उन्हें मध्य प्रदेश कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और संगठन महामंत्री संजय कामले के अनुमोदन के बाद ये नियुक्ति की गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News