Punjab Kesari MP ads

BJP में नियुक्तियां! 800 से ज्यादा नेताओं को अहम जिम्मेदारी, कई बड़े नाम देखकर चौंक जाएंगे

Monday, Mar 30, 2026-01:14 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर रणनीति तैयार की है। मिशन 2027-28 के लिए कमर कसते हुए संगठन ने अब प्रदेशभर कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां दी है। इसके तहत प्रदेश भर में रविवार को एक आदेश जारी करते हुए हर नगर पालिका में 6-6 एल्डरमैन दिए हैं और 46 नगर पालिकाओं में 276 एल्डरमैन नियुक्त किए। वहीं, हर नगर परिषद में 4-4 एल्डरमैन की नियुक्ति की है। इस तरह 123 नगर परिषदों को 492 एल्डरमैन दिए।

नगर परिषद में नियुक्तियों की सूची

नगर पालिका में नियुक्तियों की सूची, देखें किसे मिली जिम्मेदारी

इस रणनीति का मकसद नगरीय निकाय चुनावों से पहले संगठनात्मक पकड़ मजबूत करना और एक विशेष एक्शन प्लान पर काम करना माना जा रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एल्डरमैनों विकास में सहयोग की अपेक्षा की है। इन नियुक्तियों में भाजपा के लगभग सभी गुटों के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को जगह दी है। इनमें कुछ पुराने धाकड़ नेता व कार्यकर्ता भी हैं। उन्हें पहले किनारे कर दिया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News