मध्य प्रदेश भाजपा की बड़ी घोषणा, BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों का किया ऐलान, इन नामों पर मुहर
Tuesday, Mar 24, 2026-11:13 PM (IST)
(भोपाल): (MP BJP) मध्य प्रदेश बीजेपी ने एक अहम ऐलान किया है। संगठन और पार्टी को धार देने के लिए बीजेपी ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार की सहमति से मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नामों पर मुहर लगा दी है। 28 अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों का ऐलान करते हुए बीजेपी ने सूची जारी कर दी है।



