Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस में बढ़ा आरिफ मसूद का कद! AICC में मिली अहम जिम्मेदारी

Thursday, Apr 02, 2026-06:19 PM (IST)

भोपाल : कांग्रेस पार्टी में भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद का कद लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने माइनॉरिटी विभाग के लिए एडवाइजरी काउंसिल के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें आरिफ मसूद को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

यह जिम्मेदारी उनके राजनीतिक करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। माइनॉरिटी विभाग की इस एडवाइजरी काउंसिल के जरिए वे पार्टी को अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों पर सलाह देंगे और नीतियों को मजबूत बनाने में योगदान करेंगे। पार्टी स्तर पर यह काउंसिल रणनीतिक निर्णयों में भी अहम भूमिका निभाएगी।

PunjabKesari

नई जिम्मेदारी मिलने पर आरिफ मसूद ने कांग्रेस हाईकमान के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे अल्पसंख्यक समुदाय के हितों को मजबूती से उठाएंगे और पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी तरीके से लागू करने का प्रयास करेंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह जिम्मेदारी न सिर्फ आरिफ मसूद के प्रभाव को बढ़ाएगी, बल्कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को भी मजबूती देने में सहायक साबित हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News